बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान का कहना है कि वह अकेले रहते-रहते अब ऊब चुके हैं। साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक शादी करने का संकेत भी दिया है।
उन्होंने रोमानिया की लूलिया वैंतूर के साथ अपनी शादी की संभावनाओं को खारिज नहीं किया। पिछले कुछ समय से वह वैंतूर को डेट कर रहे हैं।
यहां एक कार्यक्रम के दौरान 48 वर्षीय सलमान ने कहा कि अब वह बदलाव के चरण में हैं और उन्हें यह अच्छा लग रहा है। 15 साल की उम्र से उन्हें बदलाव का वक्त नहीं मिला। पहली बार उन्हें ऐसा अवसर मिला है। पिछले ढाई साल से कई बदलाव देखे हैं।