फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में डिनो मोरिया ने किया खुलासा, कहा- एक्टिंग में बने रहने के लिए की कई छोटी नौकरियां

Sun, 29 Aug 2021 07:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सीरीज 'द एम्पायर' में नजर आए बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया ने एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर के लिए किए संघर्ष के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग से पीछे हटने का फैसला इसलिए किया था क्योंकि इंडस्ट्री में उन्हें वैसा काम नहीं मिल रहा था, वो जैसा काम चाहते थे। एक्टर इससे पहले इस साल की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई सीरीज 'तांडव' में भी दिखाई दिए थे।

साल 1999 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले डिनो ने 2010 में, इंडस्ट्री से दूर जाने का फैसला किया था, क्योंकि उन्हें जो रोल्स मिल रहे थे वो काफी खराब थे। अभिनेता के मुताबिक इन किरदारों को करने से पहले वो अपनी कब्र खोदना पसंद करते। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक्टिंग में बने रहने के लिए उन्होंने कई छोटी नौकरी भी की थीं।

विज्ञापन

2 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के एक एक्टिंग स्कूल में लिया दाखिला

डिनो ने आगे कहा कि "15 फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद भी, मैं कभी एक एक्टिंग स्कूल नहीं गया था। इसलिए मैंने दिल्ली के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। यहां नई चीजों को सीखने और जानने का मौका मिला। 

विज्ञापन

3 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया
'तांडव' ने 'द एम्पायर' के लिए दिया हौसला 
साल 2013 से, मैंने प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से संपर्क कर खुद को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश, लेकिन कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। इसके बाद मैं पीछे हट गया और सही मौके का इंतजार करने लगा। फिर साल 2017 में 'मेंटल हूड', उसके बाद' होस्टेजेस' और 'तांडव' ने मुझे 'द एम्पायर' के लिए हौसला दिया।"

4 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स के ऑफिस का खटखटाया दरवाजा
डिनो ने यह भी बताया कि, "मैं डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के ऑफिस का दरवाजा खटखटाता था और उनसे कहता था कि मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन सच में मेरे हाथ कुछ भी नहीं आया। यह सब एक सफर की तरह है। वह मुश्किल समय था और मैंने मानसिक रूप से बहुत कुछ किया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे काम कर खुद को एक्टिंग के टच में रखा
एक्टर कहते हैं कि जिम, फिटनेस और स्वस्थ रहने से मुझे बहुत मदद मिली। मैं छोटे-छोटे काम करके खुद को एक्टिंग के संपर्क में बनाए रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। बस यहीं कहना चाहूंगा कि कुछ भी असंभव नहीं है। कड़ी मेहनत करो तो दुनिया आपके लिए खुल जाएगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें