फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: मलाइका से पहले इन अभिनेत्रियों को ऑफर हुआ था 'छैंया-छैंया' सॉन्ग, गाने की कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

Sun, 29 Aug 2021 05:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे हिट आइटम सॉन्ग हैं, जो अपने बेहतरीन डांस और संगीत की वजह से लोगों की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। इन्हीं गानों में एक है आज भी दर्शकों का पसंदीदा सॉन्ग 'छैंया-छैंया'। इस गाने का नाम सुनते ही ट्रेन की छत पर डांस करते शाहरुख और मलाइका नजर आते हैं। इस गाने के जरिए मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री में एक बेहतरीन डांसर के रूप में पहचान मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने से रातों-रात मशहूर हुई मलाइका इसके लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। मलाइका से पहले इस गाने के लिए दो और एक्ट्रेसस से संपर्क किया गया था। लेकिन, दोनों ने ही इसे करने मना कर दिया था। आइए जानते हैं कौन थी वो अभिनेत्री जिन्होंने ठुकराया इस शानदार गाने का ऑफर- 

विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पहली पसंद नहीं थीं मलाइका

साल 1998 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' भले ही फ्लॉप हो गई थी, लेकिन इस फिल्म के गानों ने लोगों की काफी वाहवाही लूटी थी। खासतौर पर फिल्म के आइटम सॉन्ग 'छैंया-छैंया' को तो लोगों ने इतना पसंद किया कि आज तक वह इसे भुला नहीं सके हैं। इस गाने के रिलीज होते ही मलाइका स्टार बन गई थीं। लेकिन हो सकता था कि इस गाने में मलाइका की जगह कोई अभिनेत्री होती। दरअसल, मेकर्स ने इस गाने के लिए पहले किसी और एक्ट्रेस को चुना था, लेकिन उनके इनकार करने पर इसके लिए मलाइका को कास्ट किया गया। 

विज्ञापन

3 of 5
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

खुद फराह खान ने किया खुलासा

सुपरहिट सॉन्ग'छैंया-छैंया' को कोरियोग्राफ करने वालीं फराह खान ने इस बारे में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में खुलासा किया था। फराह ने बताया था कि इस गाने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर और शिल्पा शेट्टी से संपर्क किया गया था। हालांकि, दोनों ही अभिनेत्रियों ने इस गाने को करने से मना कर दिया था। इसके बाद इसके लिए मलाइका अरोड़ा को चुना गया, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिली। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

काफी दिक्कतों के बाद शूट हुआ गाना

इस दौरान फराह ने यह भी बताया था कि उन्हें इस गाने को शूट करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। फराह ने बताया कि, 'इस गाने को रेलवे स्टेशन पर शूट करने के लिए हमें अनुमति नहीं मिली थी। इसलिए हमने इसे ट्रेन के ऊपर शूट किया। इस गाने को चार दिन की शूटिंग में पूरा किया गया और इस दौरान एक भी इंसान नीचे नहीं गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग से काफी समय से दूर हैं मलाइका

काम की बात करें तो मलाइका ने काफी समय से खुद को एक्टिंग की दुनिया से दूर रखा है। हालांकि, इस बीच उन्होंने कई आइटम सॉन्ग्स किए हैं, जिससे वह चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा साल 2017 में पति अरबाज से तलाक के बाद वह सुर्खियों में आईं थी। बाद में अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोंरी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें