अनुपम खेर ने कही यह बात
अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे कह रहे हैं, "मुझे अभी नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में घोषणा की है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने वाला संवैधानिक आदेश वैध है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करना आवश्यक था। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब, मेरा मानना है कि इसे लेकर सभी बहस समाप्त हो जानी चाहिए।''
फैसले से विवेक अग्निहोत्री खुश
मशहूर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सबसे पहले मैं अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई और धन्यवाद देता हूं। मैं न्याय के अधिकार को बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट को भी धन्यवाद देता हूं। न्यायमूर्ति एससी कौल ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण सिफारिश की है। अब समय आ गया है कि भारत पिछले 75 के शुरुआत से लेकर अब तक के सभी नरसंहारों के लिए टीएआरसी का गठन करे। अब समय आ गया है कि भारत नरसंहार और नागरिकों के जीवन जीने के अधिकार को बहुत गंभीरता से ले।
2019 में हटा था अनुच्छेद 370
बता दें कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने का निर्णय केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को लिया गया था। इससे पहले आज (11 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं फैसला सुनाया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने इस मामले पर निर्णय लिया है।