फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suneil Shetty: सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, बोले- उनकी एक्शन फिल्मों से परिवार को हो जाता था सिरदर्द

Wed, 13 Dec 2023 01:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी एक्शन फिल्में देखने के बाद उनके परिवार को सिरदर्द की दवा की जरूरत पड़ जाती थी। अभिनेता ने बताया कि भले ही मेरी फिल्में चल रही थीं, लेकिन घर पर ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक में अभिनेता सुनील शेट्टी की पहचान एक एक्शन स्टार के रूप होती थी। फिल्म मोहरा, गोपी किशन, रक्षक, भाई जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। हालांकि, उनके परिवार पर अभिनेता की एक्शन फिल्मों का जादू तब नहीं चलता था। इस बात का खुलासा सुनील ने हाल ही में एक बातचीत में किया है। उन्होंने बताया कि न देखने की इच्छा के बाद भी उनका परिवार उनकी फिल्में देखता था और बाद में  चुपचाप सिरदर्द की गोली खा लेता था। 

विज्ञापन

Soni Razdan: आलिया की मां सोनी राजदान ने 'डेंटिस्ट' से की नेपो किड्स की तुलना, सुहाना-खुशी को बताया सुपरस्टार

फिल्म देखने के बाद परिवार को हुआ सिरदर्द
सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी एक्शन फिल्में देखने के बाद उनके परिवार को सिरदर्द की दवा की जरूरत पड़ जाती थी। अभिनेता ने बताया कि भले ही मेरी फिल्में चल रही थीं, लेकिन घर पर ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के साथ पूरे परिवार को एक फिल्म दिखाने के बाद वे खुद उन्हें सिरदर्द की गोली मांगते हुए सुन चुके हैं। 
First Act Trailer: डॉक्यू सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी, नन्हे मुन्नों के संघर्ष और जज्बे की झलक आई नजर
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगे सुनील शेट्टी
सुनील ने साथ ही यह भी बताया कि कैसे उनके दामाद क्रिकेटर केएल राहुल पर की गई ट्रोलिंग का उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जबकि राहुल कम प्रभावित होते हैं। अभिनेता ने कहा कि नकारात्मकता के बावजूद, राहुल चुप रहते हैं और अपने क्रिकेट प्रदर्शन से जवाब देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में वेब सीरीज हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में नजर आए थे। इसके अलावा वे वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में भी नजर आने वाले हैं।
Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट हो चुकी हैं तृप्ति! एक पुरानी वीडियो से खुली अभिनेत्री की पोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें