रमजान के मौके पर अभिनेता-कॉमेडियन जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी उमराह करने के लिए पवित्र शहर मक्का पहुंचे। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेता ने पवित्र शहर की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
एक फ्रेम में, मीजान सफेद शॉल पहने हुए हैं, जो उमराह करने के लिए एक विशिष्ट पोशाक है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में 'उमराह' लिखा है। जैसे ही वह मस्जिद अल नबावी पहुंचे, एक दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा, "4 घंटे ड्राइव बाद में, नींद नहीं, सहरी नहीं, लेकिन हमें वह पूरा करना है जो हम करने आए थे ...।"
यह भी पढ़ेंं- KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर
विज्ञापन
कई सेलेब्स कर चुके हैं उमराह
इससे पहले टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान और बिग बॉस के प्रतियोगी एली गोनी और असीम रियाज ने भी इस साल उमराह में किया था। हिना को उमराह के दौरान खींची गई तस्वीरें शेयर करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।