फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: दो सालों से इमरान हाशमी खा रहे हैं एक ही चीज, बोले, 'तंग आई बीवी कहीं छोड़कर न चली जाए'!

Wed, 06 Mar 2024 12:53 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान हाशमी बाॅलीवुड में अपने किसिंग सीन्स के लिए बेहद मशहूर हैं, लेकिन सिर्फ किसिंग ही नहीं, वह डाइटिंग भी पूरी शिद्दत से करते हैं। इतना कि एक ही चीज को दो साल तक खाते आने से भी उन्हें परहेज नहीं है।
 
विज्ञापन
emraan hashmi - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरानी हाशमी सिर्फ ‘सीरियल किसर’ ही नहीं, ‘सीरियल डाइटर’ भी हैं। इमरान हाश्मी बाॅलीवुड में अपने किसिंग सीन्स के लिए बेहद मशहूर हैं, लेकिन सिर्फ किसिंग ही नहीं, वह डाइटिंग भी पूरी शिद्दत से करते हैं। उनके लिए जितना जरूरी है, वह पूरे नियम से सिर्फ उतना ही खाते हैं। इसमें उन्हें लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। अब ऐसा क्या है जिसे वह डाइट में लेना बेहद पसंद कर रहे हैं, जानते हैं यहां।

विज्ञापन


खाने में सिर्फ ये दो चीज
अब क्या आपके लिए ऐसा मुनासिब है कि एक ही चीज को आप लंबे समय से खाते आ रहे हों? शायद नहीं! लेकिन इमरान के लिए कुछ भी करना मुमकिन है। वह पिछले दो साल से एक ही चीज खाते आ रहे हैं। इमरान ने हाल ही में खुलासा किया,‘मैं मीठे आलू यानी शकरगंदी और चिकन कीमा रोज खा रहा हूं। इन्हें खाना इसलिए बेहतर है क्योंकि यह आसानी से पच जाते हैं। साथ ही सलाद खाने को भी तव्वजो देता हूं। बेशक ऐसा करने से आप बोर हो सकते हैं, लेकिन मैं कर पा रहा हूं। मेरा दिन और रात का खाना बस यही है।’

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: शिवालयों में अर्चना करने निकले टीवी सितारे, उज्जैन में हप्पू और राजेश को देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन


बीवी ने दी छोड़ने की धमकी!
अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इमरान का परिवार भी यही खाना खाता है? इमरान के मुताबिक, ‘ऐसा नहीं है। परिवार के सदस्य वही खाते हैं, जो उनकी पसंद का होता है। ऐसा नहीं है कि मेरे हिसाब से ही उन्हें खाना पड़ेगा।’ हां, इतना जरूर है कि उनकी इस डाइट से उनकी पत्नी भी तंग आ गई है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वह उन्हें छोड़कर ही जाने वाली है! इमरान ने मजाकिया अंदाज में बताया, ‘इस डाइटिंग की आदत से मेरी पत्नी तो परेशान हो गई हैं। वह मुझे छोड़कर जाने की धमकी दे रही है। अब क्या करूं उन्हें मेरा यह खाने का रूटीन बहुत ही बोरिंग लग रहा है।’
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Aashiqui 3 : टी-सीरीज नहीं बना रही 'आशिकी 3', कंपनी ने अफवाहों को बताया झूठा

बनानी है बाॅडी
तो आखिर इमरान को ऐसा इस खाने में क्या अच्छा लगता है कि वह इसे ही खाना पसंद कर रहे हैं? इसके पीछे उनके शारीरिक व्यायाम से जुड़े कुछ कारण हैं। अभिनेता का कहना है, ‘एक एक्टर होने के नाते मुझे अपने बाॅडी शेप को एक खास तरह से संवारे रखना है, जिसके लिए यह डाइट लेना मेरे लिए बेहद जरूरी है।’ काम की बात करें, तो इमरान ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘शोटाइम’ के लिए बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। इसमें राजीव खंडेलवाल और मौनी मौनी रॉय जैसे एक्टर्स भी होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें