टी-सीरीज ने यह साफ कर दिया है कि वह फिल्म 'आशिकी 3' का प्रॉडक्शन नहीं कर रही है। कई दिनों से अफवाहें थीं कि 'आशिकी 3' का निर्माण टी सीरीज कर रही है, लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है।
अफवाहों को बताया झूठा
पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों को देखते हुए कंपनी ने अब अपना रुख साफ कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह आशिकी की फ्रेंचाइजी के किसी भी तरह के निमार्ण या विकास कार्य से नहीं जुड़ी है। कंपनी के फ्रेंचाइजी से जुड़ने की बातें सिर्फ अफवाहें हैं। वहीं, कंपनी ने यह भी कहा कि अगर वह इसका प्रॉडक्शन करती है, तो खाली वह अकेले इसे नहीं बनाएगी। जब भी 'आशिकी 3' की शुरुआत की जाएगी, तब इसे टी सीरीज और विशेष फिल्म्स मुकेश भट्ट, फ्रैंचाइजी में संयुक्त तौर पर मालिक होने के नाते, मिलकर इसका निर्माण करेंगे।
यह भी पढ़ें: फैंस से अपनी फिल्में प्रमोट करवाती हैं रानी? जानें सच
अनुराग द्वारा निर्देशित फिल्म 'आशिकी 3' नहीं
अभी जो खबरें चल रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि टी-सीरीज इस फिल्म का निर्माण एक अलग टाइटल से करने जा रही है। इस बारे में कंपनी के औपचारिक बयान में कहा गया, 'हमारी प्रस्तावित फिल्म, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, वह कुछ और है। इसका न तो आशिकी 3 से कोई लेना-देना और न ही इसकी फ्रेंचाइजी से कोई वास्ता है। ऐसे में साफ है कि फिलहाल हम 'आशिकी 3' का निर्माण नहीं कर रहे हैं। हां, कंपनी इस बात से काफी खुश है कि फिल्म को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है। फैंस के इस प्यार और विश्वास की हम सराहना करते हैं। उम्मीद करते हैं कि आगे भी फैंस का सपोर्ट हमें इसी तरह मिलता रहेगा।'
यह भी पढ़ें: Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का धमाल जारी, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध
कंपनी का यह भी कहना था कि वह दर्शकों को कुछ अच्छी सामग्री दिखाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास है कि वह दर्शकों को कुछ अच्छा दिखाने भरपूर मेहनत करें। साथ ही जो हमारी भागीदार कंपनियां हैं, उनके साथ भी भविष्य में कुछ अच्छा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' वहीं, इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर आए दिन आती रहती है, दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक्टर कार्तिक आर्यन का एक अहम रोल होगा, जिसे देखने के लिए फैंस खासे उत्सुक है।