फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अभिनेता अनुपम खेर ने पुरानी तस्वीर शेयर कर पूछी यह बात, यूजर्स ने दिये ऐसे जवाब

Sat, 20 Nov 2021 12:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और फैंस से कुछ ऐसा पूछा है, जिसका वह लगातार जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और फैंस से कुछ ऐसा पूछा है, जिसका वह लगातार जवाब दे रहे हैं। उनकी इस पोस्ट को 13 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने पूछा- यह तस्वीर कौन-सी फिल्म की है?
दरअसल, अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस से पूछा है कि उनकी यह तस्वीर कौन-सी फिल्म की है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें याद नहीं आ रही है कि उनकी यह फोटो किस फिल्म की है। खेर ने फैंस से कहा कि अगर उन लोगों को याद आ रहा है तो उनको इसका जवाब दें। खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा, मुझे नहीं पता कि एक फिल्म से मेरा यह स्टिल मेरे पास कैसे पहुंचा? मुझे बिल्कुल पता नहीं है कि यह कौन सी फिल्म है? यह मुझे पागल कर रहा है। उन्होंने लिखा कि अगर किसी फैंस को इसके बारे में जानकारी है तो उन्हें बताये।

फैंस ने दिये ऐसे रिएक्शन
इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, उन्हें यह तो याद नहीं आ रहा कि अनुपम खेर की यह तस्वीर किस फिल्म की है, लेकिन उनकी इस तस्वीर ने दिवंगत अभिनेता गुरुदत्त की याद दिला दी है। दूसरे फैंस ने लिखा, सर आप गुरुदत्त साहब की कॉपी लग रहे हैं। कई फैंस उनकी इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि यह उनकी पहली फिल्म की तस्वीर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर के फैंस इस तस्वीर को उनकी अलग-अलग फिल्मों की बता रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें