सीमा सुरक्षा बल का अधिका क्षेत्र बढ़ाया गया
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को केंद्र के एक फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। इस फैसले में केंद्र ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है। इसके खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान बंगाल भाजपा के नेताओं ने जमकर हंगामा किया था और विरोध किया था। इसके एक दिन बाद सदन में सीबीआई और ईडी के दो अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पारित किया गया था। उधर पंजाब ने इस संबंध में पहले ही विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर इस फैसले को खारिज कर दिया है।