रिया चक्रवर्ती, गुप्तेश्वर पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
गुप्तेश्वर पांडे ने क्या दिया था बयान
सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया था। तब बिहार के DGP रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि यह न्याय की जीत है। रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी औकात नहीं है कि नीतीश पर कुछ बोल सकें। नीतीश कुमार के सपोर्ट से ही सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि, 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत ने देशभर को हैरान कर दिया और लोगों ने उनके लिए न्याय की मांग उठाई। लोगों का मानना था कि उनकी हत्या हुई है। इसके अलावा सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई थी। फिलहाल, ये जांच अभी भी जारी है और लोगों ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।