फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी' का हुआ आगाज, करण जौहर के शो में कंटेस्टेंट्स ने यूं ली एंट्री

Sun, 08 Aug 2021 09:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पिछले सभी सीजन से हटकर होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी को फैंस 24 घंटे देख सकेंगे। इस शो को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है और पहली बार करण जौहर इस शो का हिस्सा बनेंगे। सबसे खास बात ये है कि इस शो को पहले से भी कहीं ज्यादा बोल्ड और धमाकेदार बनाया गया है। अब एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है।

सबसे पहले शो में अभिनेता राकेश बापत ने फिल्म सावरिया के 'आने जब से तेरे नैना' पर परफॉर्म कर बिग बॉस के स्टेज पर एंट्री की। उन्होंने बताया कि वह बहुत उत्साहित हैं।  राकेश ने कहा कि वह सबके दिमाग में झांकने वाले हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे नंबर पर जीशान खान बाथरोब में बिग बॉस के मंच पर पहुंचे।  साथ ही उन्होंने करण जौहर को भी बाथरोब पहनाया और उनके साथ राधा तेरी चुनरी गाने पर धमाकेदार डांस किया। करण ने मजाक मजाक में कहा कि उन्होंने 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' तोड़ दिया है, और राधा गाने पर उनका ये 1000वां परफॉर्मेंस था।
 
विज्ञापन

3 of 8
मिलिंद गाबा - फोटो : सोशल मीडिया
जीशान खान के बाद शो में तीसरे मेल कंटेस्टेंट के रूप में मिलिंद गाबा ने एंट्री ली। उन्होंने भी शो के मंच पर धमाकेदार सिंगिंग परफॉर्मेंस के साथ एंट्री की और समां बांध दिया। उन्होंने होस्ट करण जौहर को बताया कि वह पंजाबी हैं और यही उनके अंदर का ओटीटी है। 
 

4 of 8
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा डांस दीवाने 3 के कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने बिग बॉस के मंच पर की एंट्री ली।  मालूम हो कि निशांत ने रणबीर सिंह के फेमस गाने 'चन्ना मेरेया' कोरियोग्राफ किया था। 
विज्ञापन

इसके बाद बिग बॉस में करण वाही और अर्जुन बिजलानी भी प्रीमियर में पहुंचे और करण जौहर के साथ खूब मस्ती की। दोनों ने करण के साथ मिलकर इश्क वाला लव गाने पर डांस किया। 
विज्ञापन

6 of 8
करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
शो में चार लोगों की एंट्री के बाद पांचवे नंबर पर 'दिल आशिकाना है' फेम अभिनेता करण नाथ ने एंट्री ली। करण नाथ ने बताया कि उन्होंने 14 साल के बाद एक दम फ्रेश एंट्री मारी है।
 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शो में कंटेस्टेंट के तौर पर प्रतीक सहजपाल ने धमाकेदार एंट्री ली है। एंट्री के साथ ही प्रतीक ने कहा कि वो कर्मा है और सबको फल देने आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हम सब में हैं, कौन महसूस करता है उसे कौन नहीं, ये उस पर डिपेंड करता है। शो के प्रीमियर पर ही प्रतीक सहजपाल और जीशान खान के साथ उनकी नोंक झोंक हो गई।
 
विज्ञापन

8 of 8
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की भी एंट्री हुई है। मंच पर शमिता ने 'शरारा शरारा' गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी। मालूम हो कि शमिता 10 साल बाद बिग बॉस के मंच पर वापस आई हैं। शमिता ने कहा कि मैं घर में करीब दस साल बाद जा रही हूं। शमिता ने कहा कि अगर हम सांस लेना नहीं छोड़ते तो काम क्यों छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें