फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Malhan: बिग बॉस का यह एक्स कंटेस्टेंट हुआ चोरी का शिकार, चुना लगा तो आई पिता की याद

Mon, 23 Oct 2023 02:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान  को लेकर एक बूरी खबर सामने आई है। जिसका खुलास उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है

विज्ञापन
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक मल्हान अपनी 'बिग बॉस ओटीटी 2' जर्नी के बाद से फेम हासिल कर रहे हैं। यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार ने हमेशा अपने व्लॉग्स से अपने फैंस को इंप्रेस किया है। अभिषेक को हाल ही में एक भयानक घटना का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपने व्लॉग में इसके बारे में खुलासा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, एक घटना जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा, खबरों के मुताबिक अभिषेक के 1.5 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। अभिषेक मल्हान ने व्लॉग में बताया कि कैसे उनके पैसे खो गए। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी जिंदगी में पहली बार इतने पैसे नकद लेकर चल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी लाइफ में कभी भी इतनी बड़ी रकम नकदी नहीं रखी। मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे सारे पैसे कैसे खो गए।'

अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे किसी को गिफ्ट देने के लिए एक आईफोन खरीदना था और इसके लिए मुझे ये पैसे मिले थे लेकिन अब मेरे पास नहीं है। मेरे पापा ने मुझसे पैसों को लेकर सावधान रहने के लिए लाख बार कहा और फिर भी ये मुझसे खो गए। मैंने नहीं सोचा था कि मुझे ऐसी चीज का सामना करना पड़ेगा। यह बहुत डरावना है और मुझे नहीं पता कि अब इसके बारे में क्या करना है। काश मैं थोड़ा और सतर्क होता।'
विज्ञापन

अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक की इस वीडियो पर उनके फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें परेशान न होने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि, अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। शो में वे फर्स्ट रनरअप रहे थे। इसके अलावा वे यूट्यूब पर काफी फेमस हैं और उनकी वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: इन 10 फिल्मों ने विजय को उत्तर में बनाया सुपरस्टार, हर फिल्म ‘लियो’ से इक्कीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें