फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17 Promo: आपस में ही लड़ पड़े नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, गुस्से में एक्ट्रेस ने उतारी पति की नकल

Wed, 25 Oct 2023 01:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट - फोटो : Social Media
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने 'बिग बॉस 17' में कपल बनकर एंट्री ली है। दोनों एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। हालांकि, शो के अब तक के एपिसोड में इनकी हिस्सेदारी न के बराबर दिखाई गई है। नील-ऐश्वर्या का दूसरे कपल अंकिता और विक्की से झगड़ा होते और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी अनबन देखने को मिली है।लेकिन अब 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों लड़ते दिख रहे हैं। ऐश्वर्या पति से नाराज हो गई और खेल को लेकर दोनों की लड़ाई हो गई। आइए दिखाते हैं 'बिग बॉस 17' का आज के एपिसोड का प्रोमो।
विज्ञापन

2 of 5
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram
प्रोमो विडियो में देखा जा सकता है कि,  श्वर्या और नील एक दूसरे से अपने गेम प्लान के बारे में डिस्कस कर रहे थे। बिग बॉस ने पहले ही उन्हें डांट लगाई थी कि वह अपना गेम खेलना शुरू करें। शो में बाकी सदस्यों के मुकाबले उनका कॉन्ट्रिब्यूशन कम है। फैंस उनका गेम देखना पसंद करेंगे। लाइव फीड में ऐश्वर्या और नील इसी बात पर डिस्कस कर रहे थे कि उन्होंने अपना गेम कैसे खेलना है और बात करते-करते दोनों में बड़ा झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट - फोटो : Social Media

दरअसल, नील और ऐश्वर्या इस बात पर फोकस करते हैं कि उन्हें कैसे अपना गेम खेलना है। वह अंकिता-विक्की को टारगेट करने की बात कहते नजर आते हैं। इसी बारे में बात करते-करते दोनों में कहासुनी हो जाती है, जो देखते ही देखते बड़ा रूप ले लेती है। फिर दोनों तय करते है कि वह अपना-अपना गेम खेलेंगे और सोलो गेम खेलते हुए वो शो में अपनी जगह बनाएंगे।

4 of 5
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : instagram
वहीं नील भट्ट पत्नी की बात सुनकर गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं, 'मैं तुझको कब से यही कह रहा हूं। तू समझती नहीं है।' इसके बाद ऐश्वर्या भी मुंह बनाकर पति की नक्ल उड़ाती है। अब दोनों की मियां-बीवी की लड़ाई देख फैंस भी हैरान रह गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : instagram
बता दें कि प्रोमो वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने नील भट्ट का सपोर्ट किया और ऐश्वर्या के लिए कहा कि एक्टर बहुत प्यार से बात कर रहे हैं लेकिन ऐश्वर्या पति की बेइज्जती कर देती हैं। ये गलत है। वहीं कुछ यूजर्स ने आरोप लगाए कि ये दोनों की फेक लड़ाई है।

यह भी पढ़ें: इस्राइली दूतावास पहुंचीं कंगना रणौत, इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन से की मुलाकात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें