आज बिग बॉस 17 का फिनाले है। बिग बॉस 17 के टॉप 5 प्रतिभागी- मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी में से किसी एक के नाम ट्रॉफी सजेगी। ग्रैंड फिनाले में इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले भी रहे हैं। मगर, इस बीच दो ऐसे प्रतिभागी भी हैं, जिन्होंने बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में आने से साफ इनकार कर दिया है।
सभी प्रतिभागियों का हुआ मिलन
सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें नाविद सोले, ऐश्वर्या शर्मा, जिग्ना वोहरा, विक्की जैन, नील भट्ट, तहलका और ईशा मालवीय सहित कई प्रतिभागी नजर आ रहे हैं। फिनाले के बहाने सभी की रियूनियन हो रही है। मगर, इस बीच दो प्रतिभागियों ने फिनाले में न आने का फैसला किया है और ये प्रतिभागी हैं- अनुराग डोभाल और खानजादी।
Yashpal Sharma: 'लगान' में आमिर से ज्यादा यशपाल शर्मा को पसंद था अपना रोल, वजह के साथ फीस का भी किया खुलासा
शो को बता चुके हैं फिक्स!
बिग बॉस 17 से पत्ता कटने के बाद से ही अनुराग डोभाल के शो के प्रति विरोध के सुर ऊंचे रहे हैं। वे शो के इस सीजन के खिलाफ काफी कुछ लिख चुके हैं और इसके साथ साथ ही लगातार रियलिटी शो की बुराई करते हुए इसे फिक्स बताते रहे हैं। अब उन्होंने फिनाले में न आने का भी फैसला किया है। अनुराग डोभाल मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्होंने शो का ग्रांड फिनाले स्किप कर दिया है।
Janhvi Kapoor: सूर्या के साथ स्क्रीन साझा करेंगी जान्हवी कपूर? अभिनेत्री की आगामी फिल्म पर आया यह अपडेट
नई साल पर घर से बाहर हुए थे अनुराग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग बिग बॉस 17 के मेकर्स से खुश नहीं हैं। इसलिए, उन्होंने फिनाले में न आने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक अनुराग की यात्रा शो में जिस तरह से खत्म की गई, उससे वे नाराज हैं, इसलिए उन्होंने फिनाले में नहीं आने का तय किया है। मालूम हो कि अनुराग डोभाल को एक जनवरी 2024 को घर से बाहर कर दिया गया था। अधिकतक घर वालों ने उनके खिलाफ वोट दिए थे।
Priyanka Chopra: मुंबई कॉन्सर्ट में निक को मिले प्यार से गदगद प्रियंका, पोस्ट साझा कर फैंस को कहा धन्यवाद