सामने आई इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रिद्धी डोगरा ने ट्वीट किया कि, 'कुछ ऐसे भी हैं, जो पीठ पीछे लोगों का मजाक उड़ाकर खेलते हैं। फिर बाद में इसे 'मजेदार' कहकर अपनी मूर्खता का प्रमाण देते हैं। ऑडियंस क्या आप इस तरह से अपना मजाक उड़वाना पसंद करेंगे?? ऐसे लोगों को बाहर कर देना चाहिए।'
गौरतलब है कि विशाल की इस टिप्पणी पर रिद्धी डोगरा से पहले शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने भी बेटी का मजाक उड़ाने पर विशाल कोटियान को खूब लताड़ लगाई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में विशाल को सांप बताते हुए उन पर भरोसा ना करने के लिए कहा।