'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में आगामी फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में इससे अक्षय कुमार के जुड़ने की खबरों पर भी निर्देशक की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। आइए जान लेते हैं कि क्या कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार दोनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे या नहीं?