अपने परिवार को देना चाहती थीं समय
रिंकू घोष ने बातचीत में कहा कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती थी। उन्होंने ये पहले ही निर्णय कर लिया था कि शादी के बाद वो कुछ समय तक अपना पारिवारिक जीवन बिताएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैंने अरेंज मैरिज कि थी। उस वक्त मेरा पूरा ध्यान मेरी पारिवारिक जिंदगी पर था। मेरे फैंस से तो प्यार मुझे हमेशा मिला ही, लेकिन शादी के बाद मेरे पति से भी मुझे इतना प्यार मिला कि मैंने इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा मिस नहीं किया।
जल्द ही करेंगी वापसी
रिंकू घोष ने मीडिया से खास बातचीत में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। रिंकू घोष ने कहा, ‘आप लोग मुझे बहुत ही जल्द एक बार फिर से सेट पर देखेंगे। मैंने एक जी गंगा के लिए शो किया है। इसके अलावा मैं रिएलिटी शो कर रही हूं जो है प्रदीप पांडे चिंटू के साथ। मेरे ये दोनों ही शूट बहुत अच्छे हुए हैं।
इन फिल्मों में किया काम
रिंकू घोष ने भोजपुरी सिनेमा के अलावा हिन्दी, तमिल, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। भारत भाग्य विधाता, तुमसे मिलके रॉंग नंबर, मुंबई गॉडफादर, चालाक उनकी कुछ हिंदी फ़िल्में हैं। रिंकू घोष ने मनोज तिवारी के साथ फिल्म ‘दरोगा बाबु आई लव यू’ की जिसे काफी पसंद किया गया था।