फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले विद्या बालन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, 'गड़े मुर्दे उखाड़ने का...'

Sun, 13 Oct 2024 09:39 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही अपनी फिल्म भूल भुलैया में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने किरदार मंजुलिका को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाली हैं। अपनी फिल्म को लेकर विद्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। उन्होंने डरावने हाव भावों के साथ ये सोशल मीडिया पोस्ट की है।
विज्ञापन

 

विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट
विद्या बालन अपनी इस पोस्ट में लिखा, 'गड़े मुर्दे उखाड़ने का वक्त आ गया है 17 साल बाद..मैं आ रही हूं...अमी मंजुलिका'। 'भूल भुलैया 3' की रिलीज से पहले विद्या की इस पोस्ट ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। विद्या बालन की इस पोस्ट पर प्रशंसकों के कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। विद्या को उनकी चालाकी और चतुराई के लिए जाना जाता है। विद्या ने एक शॉर्ट वीडियो साझा किया है। विद्या बालन की फिल्म इस दिवाली सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।


Alia Bhatt: 'जिगरा' से पहले धर्मा प्रोडक्शंस की इन फिल्मों में दिख चुकी हैं आलिया भट्ट, जानें कैसा रहा हाल?

विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट के साथ कही ऐसी बात
अपनी पोस्ट के साथ विद्या ने कहा, 12 अक्तूबर 2007 में 17 साल पहले भूल भुलैया पहली बार रिलीज हुई थी। मुझे आज भी मंजुलिका कहा जाता है..जहां भी मैं जाती हूं। मुझे फिर से अपने इसी किरदार को निभाने का मौका मिला है. थैंक यू मंजुलिका, थैंक यू भूल भुलैया और धन्यवाद उन सभी का जो मुझे कल भी प्यार करते थे और हर रोज इस प्यार का एहसास करवाते हैं।

Mallika Sherawat: 'हीरो आपकी कमर पर रोटियां सेकेगा', साउथ के डॉयरेक्टर ने मल्लिका शेरावत से कही थी ऐसी बात

विज्ञापन

विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में होंगे दो क्लाइमेक्स
फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म के प्री क्लाइमेक्स तक ही स्टारकास्ट ने फिल्म को देखा है। इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने कहा, सिर्फ मैं और टीम के तीन दूसरे मेंबर्स ही असल एंडिंग के बारे में जानते हैं। हमने दो क्लाइमैक्स शूट किए हैं। टीम को भी नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। हमने क्लाइमेक्स शूट किया लेकिन फिर टीम को बुलाया और कहा मजा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें