फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों के ऑफर ठुकरा कर बहुत पछताए थे शाहरुख, इनकी बदौलत ही स्टार बन गए आमिर

Tue, 12 Oct 2021 06:28 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें पहले इंडस्ट्री के 'किंग खान' और बादशाह शाहरुख खान ने रिजेक्ट किया और ये फिल्में बाद में आमिर खान ने कीं एवं हिट साबित हुईं। दरअसल, इनमें से कई फिल्मों को शाहरुख खान ने सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि उनको लगता था कि ये फिल्में नहीं चलेंगी। ऐसी ही एक फिल्म लगान भी है, जो सुपरहिट साबित हुई। लेकिन शाहरुख खान पहले इस फिल्म को रिजेक्ट कर चुके थे और इसके बाद यह आमिर खान को मिली। इसी तरह से मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म भी पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ठुकरा दी थी। आइए ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म रंग दे बसंती
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' भी पहले शाहरुख को ऑफर की गई थी। लेकिन शाहरुख ने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया था। इस फिल्म में शाहरुख को एक एयरफोर्स पायलट का रोल दिया गया था, जिसे बाद में आर माधवन ने किया। बताया जाता है कि शाहरुख ने यह फिल्म इसलिए रिजेक्ट की क्योंकि वह आमिर खान के ऑपोजिट सेकेंड लीड प्ले नहीं करना चाहते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
3 इडियट्स में करीना और आमिर के साथ मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 3 इडियट्स
फिल्म 3 इडियट्स के लिए पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था। इस बात की जानकारी खुद विधू विनोद चोपड़ा ने दी थी। बाद में यह फिल्म आमिर खान ने की और यह सुपरहिट साबित हुई।

 

4 of 5
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह से 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'फरारी की सवारी' भी पहले शाहरुख को ऑफर हुई थी। उन्होंने जब इंकार किया तब जाकर ये फिल्म दूसरी कलाकारों के पास गईं। शाहरुख के मना करने के बाद 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' संजय दत्त और  'फरारी की सवारी' शरमन जोशी ने की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म तलाश भी पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी। उन्होंने जब इस फिल्म को रिजेक्ट किया तब जाकर इसमें आमिर खान ने काम किया और यह सुपरहिट साबित हुईं। इसी तरह 'लगान' फिल्म के लिए भी आशुतोष गोवारिकर ने शाहरुख खान खान को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। पहले यह फिल्म आमिर खान को ही अप्रोच की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था और इसके बाद शाहरुख को यह फिल्म करने के लिए कहा गया और उन्हें लगा कि यह फिल्म नहीं चलेगी जिस कारण उन्होंने भी इसे करने से मना कर दिया। आखिर में यह फिल्म आमिर खान ने ही की और सुपरहिट साबित हुई।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस वक्त अपने बेटे आर्यन खान को लेकर चिंतित हैं। जब से आर्यन खान का नाम ड्रग्स माममे में आया है, तब से ही शाहरुख का पूरा परिवार डिस्टर्ब है। वहीं, आर्यन खान को ड्रग्स मामले में बेल नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अब आर्यन के लिए नया वकील अमित देसाई हायर किया है और सतीश मानशिंदे की छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें