बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। एक ओर जहां अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब वे अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अक्षय अब दोबारा फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।