फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaagaz 2: कागज 2 के प्रचार के दौरान दर्शन कुमार ने सतीश कौशिक को किया याद, बोले- वे मेरे पिता समान थे

Sat, 24 Feb 2024 02:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कागज 2' की बात करें तो हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी किया था, जिसे फैंस की खूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन
दर्शन कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शन कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कागज 2' को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिलहाल, अभिनेता इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें उनके अलावा अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एएनआई से बात करते दर्शन ने सतीश कौशिक को याद किया। इस बातचीत में अभिनेता ने कहा कि वे उनके लिए पिता की तरह थे।

विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'असफलता से मिली बड़ी सीख'

दर्शन ने सतीश कौशिक को किया याद
अभिनेता ने कहा, "मेरा सतीश सर के साथ बहुत पुराना रिश्ता था। मेरे स्कूल के दिनों में उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में कास्ट किया था। उन्होंने फिल्म 'तेरे नाम' के लिए दिल्ली में ऑडिशन लिया था। उन्हें मेरा काम पसंद आया और उन्होंने मुझे इस फिल्म में मौका दे दिया। इसके बाद, हमने कई फिल्मों में काम करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उन्होंने मुझे 'कागज 2' के लिए बुलाया। वे मेरे लिए पिता तुल्य थे। जब भी मेरी फिल्म हिट होती थी या उन्हें मेरा काम पसंद आता था, तो वे मुझे कॉल करते थे। यहां तक की वे रात में एक बजे भी फोन कर देते थे। वे हर मामले में सर्वश्रेष्ठ थे। उन्होंने मुझे जो भी बताया और जो मार्गदर्शन दिया वह जीवन भर मेरे साथ रहेगा।''
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'कागज 2' की बात करें तो हाल ही में फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया था, जिसे फैंस की खूब वाहवाही मिली। फिल्म में सतीश का किरदार को अपनी मृत बेटी के लिए न्याय मांगते और राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध के लिए कोर्ट की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म में अनंत देसाई को एक शक्तिशाली राजनेता की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकेगा। यह फिल्म एक सामान्य व्यक्ति की कठिनाइयों दर्शकों को रूबरू कराएगी। इसे एक मार्च को रिलीज करने की तैयारी है।
Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ के प्यार में कियारा ऐसे हारी थीं अपना दिल, एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें