हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में बहुत नाम कमाया है वह अब तक कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने वादा किया था कि वह अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
पिछले वर्ष हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का टीजर रिलीज हुआ था। हालांकि इस टीजर को फैंस की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब 'बैडएस रवि कुमार' की रिलीज डेट अनाउंस हुई है। बॉलीवुड एक फिल्म समीक्षक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'बैडएस रवि कुमार' की रिलीज डेट को लेकर जानकारी साझा की है। वहीं, हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म बैडएस रवि कुमार अगले साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब हिमेश किसी फिल्म में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 'हैप्पी हार्डी और हीर' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले वह 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज' और 'खिलाड़ी 786' में नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में शोहरत पाने के बाद हिमेश ने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया था। फिल्म का नाम 'आपका का सुरूर' था। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे, लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों पर जादू चलाने में नाकाम रही थी।
यह भी पढ़ें: 'जाने जां' की रिलीज के बाद जयदीप अहलावत ने करीना को लेकर किया यह खुलासा, जानें क्या बोले अभिनेता