फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby John Poster: 'बेबी जॉन' का पोस्टर जारी, खूंखार अंदाज में तेवर दिखाते नजर आए वरुण धवन

Wed, 07 Feb 2024 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता वरुण धवन अपनी अगली फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे एक्शन दिखाते नजर आएंगे। इसका फिल्म को निर्देशक एटली पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को इसका टीजर जारी किया गया था। अब एक्टर का फिल्म से एक नया पोस्टर आउट हुआ है। इसमें वे अपने खूंखार तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए वरुण धवन पहली बार दर्शकों के सामने अपना एक्शन दिखाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

The Raja Saab: वीएफएक्स से लेकर संगीत तक, 'राजा साब' की हर बात होगी खास, निर्माता ने साझा की दिलचस्प जानकारी

बोले- 'यात्रा होगी खतरनाक'
फिल्म का पोस्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें उनका साइड फेस नजर आ रहा है। एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए वरुण धवन ने लिखा है, 'कसकर पकड़ें...यह यात्रा जरा खतरनाक होने वाली है'। इसके साथ लिखा है, 'बेबी जॉन' 31 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।
विज्ञापन

Junaid Khan: आमिर खान के बेटे ने शुरू की दूसरी फिल्म की शूटिंग! बर्फबारी के बीच दिखाया काम के प्रति जुनून
विज्ञापन


ए. कालीस्वरन कर रहे निर्देशन
सोमवार को इस फिल्म का टीजर जारी कर इसके आधिकारिक नाम का एलान किया गया था। पहले इस फिल्म को 'VD 18' कहा जा रहा था। लेकिन, सोमवार को आए टीजर के साथ यह बताया गया कि फिल्म का नाम 'बेबी जॉन' है। शाहरुख खान की 'जवान' का निर्देशन करने वाले मशहूर साउथ निर्देशन एटली इस फिल्म को प्रिजेंट कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. कालीस्वरन के कंधों पर है।


ये सितारे भी आएंगे नजर
'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वरुण के आलावा इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश की बॉलीवुड में एंट्री होगी। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिलहाल पोस्टर पर दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है।
Hanuman Box Office: देश ही नहीं, दुनियाभर में चल रही 'हनुमान' की गदा, वर्ल्डवाइड कमाई जान चौंक जाएंगे आप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें