इरफान खान के बेटे बाबिल इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपनी पहली फिल्म 'कला' के बाद यह बाबिल की दूसरी फिल्म है। अब उन्होंने शोबिज में अपने सफर के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि वह कोई स्टार किड नहीं हैं, सिर्फ इरफान के बेटे हैं।