फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कटप्पा' के माफी मांगने से सुलझा विवाद, संगठनों ने वापस ली बंद की घोषणा

Sat, 22 Apr 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सत्यराज - फोटो : Twitter
विज्ञापन
'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने 20 अप्रैल को कर्नाटक में हो रहे फिल्म के विरोध पर वीडियो जारी कर फिल्म को रिलीज करने की अपील की थी। अब पूरे विवाद का मुख्य कारण रहे एक्टर सत्यराज ने भी कन्नड़ संगठनों से माफी मांगी है। इसके साथ ही संगठनों ने 28 अप्रैल को बंगलुरु बंद की घोषणा वापस ले ली है और राज्य में फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


कर्नाटक रक्षीने वैकीके के वट्टल राज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'सत्यराज को आगे से ध्यान रखना होगा। अगर उन्होंने भविष्य में कन्नड़ लोगों के खिलाफ कुछ बोला तो राज्य में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।'

कल 'बाहुबली' फिल्म में कटप्पा का किरदान निभा रहे सत्यराज ने एक वीडियो जारी कर 9 साल पहले कावेरी जल विवाद पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी थी। सत्यराज ने कहा था, 'कुछ सालों पहले कावेरी जल विवाद पर दिए गए मेरे बयान ने कर्नाटक के लोगों में काफी तनाव पैदा कर दिया है। मैं कर्नाटक या कन्नड़ लोगों के खिलाफ नहीं हूं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मेरा असिस्टेंट है जो कन्नड़ है। मैं 9 साल पहले दिए गए अपने बयान पर माफी मांगना चाहता हूं। मैं बाहुबली फिल्म में एक छोटा सा एक्टर हूं और मेरे कमेंट से फिल्म प्रभावित नहीं होनी चाहिए। और तमिल लोग भी इस बात को समझें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कर्नाटक में नहीं रिलीज होगी बाहुबली 2, 'कटप्पा' हैं इसका बड़ा कारण

राजामौली ने भी कन्नड़ संगठनों से अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा था, 'सत्यराज विवाद पर मैं और फिल्म के प्रोड्यूसर कुछ कहना चाहते हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने एक बयान दिया था जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं। ये उनकी निजी राय थी और इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। सत्यराज न ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और न ही डायरेक्टर। अगर फिल्म रिलीज नहीं होती है तो उन्हें फर्क नहीं पड़ेगा। हमें इस विवाद में न घसीटें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'बाहुबली 2' की रिलीज के दिन बंगलुरु बंद की घोषणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें