फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ नहीं, ये है दिशा पाटनी के बचपन का प्यार

Sat, 22 Apr 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भले ही अपने रिश्ते की बात न कबूलें लेकिन सभी को मालूम है कि दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से बढ़ कर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर से पहले दिशा किसी और की दीवानी हुआ करती थीं। दिशा ने इस बात का खुलासा खुद एक कार्यक्रम के दौरान किया कि स्कूल के दिनों में वह किसी और के पीछे पागल रहती थीं।
विज्ञापन


दिशा मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं जो पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के लिए रखा गया था। इस दौरान दिशा ने बताया कि वह जस्टिन की काफी बड़ी फैन हैं। स्कूल के दिनों में वह उनके हिट गाने 'बेबी' पर खूब डांस किया करती थीं। दिशा को उनके सभी गाने काफी पसंद हैं और उनके इंडिया टूर को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। दिशा ने ये भी कहा कि वह मुंबई में जस्टिन के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी और उन्हें भारतीय खाना खिलाएंगी।

ये भी पढ़ें- जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि कैनेडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर मई में मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। फैंस में उनके कॉन्सर्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। आम तो क्या, बॉलीवुड सेलेब्रिटिज भी उनके शो का टिकट पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इस फिल्म के चलते कंगाल होते होते बचे थे कमल हासन, घर तक रखा था गिरवी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें