हाल ही में अविका ने एक इंटरव्यू के दौरान सुसराल सिमर का से जुड़ी बातें की। उन्होंने इस सीरियल के कुछ सीन्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब अविका पूछा से गया कि क्या उन्होंने अपने करियर में कोई ऐसा रोल किया है, जिसने उनके अंदर झुंझलाहट पैदा कर दी हो कि उन्होंने वो किरदार क्यों किया? इस पर एक्ट्रेस ने 'ससुराल सिमर का' का जिक्र करते हुए अपने कैरेक्टर रोली का नाम लिया।
अविका ने कहा कि ससुराल सिमर का में रोली के साथ बहुत कुछ हुआ। मैंने भूत से कहा कि कानून अपने हाथ में मत लो। मेरे पेट में त्रिशूल घोंपा गया। उसमें इंपॉसिबल चीजें हो रही थीं। तीन बार तो मैं मरकर वापस आई हूं। 50 बार किडनैप हो चुकी हूं। 6-7 शादियां हुई। उस शो में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है। तीन बार एक ही शख्स के साथ शादी हुई थी और तीन बार किसी और के साथ होते-होते रह गई। मुझे ऐसा लगता था कि मेरी लाइफ में कितना टेंशन है।'