फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Last Airbender: 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' का टीजर जारी, दर्शकों के मनोरंजन को तैयार आंग

Fri, 10 Nov 2023 03:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीजर की शुरुआती में अंधेरा नजर आता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'समय! समय एक मजेदार चीज है। अतीत...भविष्य...और यह सब मिल जाता है। सीधे चलने का सिर्फ एक ही रास्ता है। हमेशा ये याद रखें कि आप कौन हैं'?
विज्ञापन
'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शकों के लिए खुशखबरी है। उनका फेवरेटे आंग एक बार फिर एक्शन सीरीज 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' में उनके मनोरंजन के लिए वापस आ गया है। एक्शन से भरपूर इस सीरीज का टीजर जारी हो चुका है। गॉर्डन कॉर्मियर मुख्य भूमिका में हैं। यह लाइव-एक्शन रीमेक निकलोडियन के एनिमेटेड शो पर आधारित है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। बता दें कि यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन

दुखद: के-पॉप गायिका नहि का 24 साल की उम्र में निधन, वायरल हुआ आखिरी इंस्टग्राम पोस्ट

दमदार आवाज में मिली यह सीख
टीजर की शुरुआती में अंधेरा नजर आता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'समय! समय एक मजेदार चीज है। अतीत...भविष्य...और यह सब मिल जाता है। सीधे चलने का सिर्फ एक ही रास्ता है। हमेशा ये याद रखें कि आप कौन हैं'? टीजर में दिखाए गए दृश्यों और बैकग्राउंड से आती इस दमदार आवाज को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मानो कोई जीवन की सीख दे रहा हो! 
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल होगी 'टाइगर 3'? जानें इससे पहले की हिट फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


दिखेगा जबर्दस्त एक्शन
टीजर देखकर कहा जा सकता है कि 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' में धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। सीरीज की कहानी में दुनिया के चार राष्ट्र केंद्र हैं, जो बहुत मोहब्बत से रहते थे। अवतार, सभी के बीच शांति और सद्भावना बनाए रखते। लेकिन, फायरनेशन के हमले के बाद सबकुछ बदल गया। एयर नोमैड्स का सफाया कर दिया गया। फायरबेंडर्स ने दुनिया को जीतने की दिशा में कदम बढ़ाए।
DFO First Look: सासाराम हत्याकांड पर बनी फिल्म 'डीएफओ' का फर्स्टलुक जारी, आईएफएस अधिकारी की भूमिका में दिखे यश

इस तारीख को होगा रिलीज
बता दें कि इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2018 में हुई थी। फिर 2019 में इस पर काम शुरू हुआ। दर्शक तभी से सांसे थामकर इसका इंतजार कर रहे हैं। यह शो 22 फरवरी 2024 को रिलीज होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें