'पठान' बन लोगों के दिलों पर छा जाने वाले शाहरुख खान अब 'जवान' बनकर तारीफें बटोरने आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर एटली भी अपना बॉलीवुड निर्देशन डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से 'जवान' की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी कड़ी में अब 'जवान' से जुड़ा आईपीएल 2023 कनेक्शन भी सामने आ गया है, जिसने फैंस के उत्साह को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट दो जून है। हालांकि, इसके आगे खिसकने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालिया रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म अब दो जून के बजाए 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस तरह बादशाह के फैंस को 'जवान' के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
'जवान' को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि अगर यह दो जून 2023 को रिलीज होती तो अब तक इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया होता और प्रमोशन भी शुरू हो जाता। हालांकि, एक फिल्म क्रिटिक ने इस पर बात करते हुए बताया है कि मेकर्स रिलीज के 10-15 दिन पहले इसका ट्रेलर जारी करेंगे। साथ ही उसके बाद प्रमोशन की शुरुआत होगी।
Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट तो एक्टर के घर पहुंचा फैन, गेट के बाहर खड़े होकर कहा- 'गेट वेल सून'
रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान 'आईपीएल 2023' के फाइनल में 'जवान' को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले किंग खान ने कतर में फीफा विश्व कप फाइनल में वेन रूनी के साथ मिलकर फिल्म पठान को 'प्रमोट' किया था। 'जवान' की बात करें तो, यह इस साल शाहरुख खान की रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है। एक्टर ने 'पठान' के साथ रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्वभर में 1050 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फैंस को 'जवान' से काफी उम्मीदें हैं। मूवी में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में हैं। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण के भी कैमियो की रिपोर्ट है।