फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodi: 'हमने अपना 100 प्रतिशत दिया लेकिन...,' जोड़ी की रिलीज रोक पर दिलजीत दोसांझ का माफीनामा

Fri, 05 May 2023 04:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोड़ी' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पंजाबी सिंगर-एक्टर पोस्ट कर फैंस से माफी मांगते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोड़ी' आज यानी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोर्ट ने बीते दिन इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दे दिया, जिससे दिलजीत के फैंस बेहद दुखी हो गए। 'जोड़ी' पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर बनी बायोपिक है। वहीं, अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगने पर दिलजीत, पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगते नजर आए हैं।

दिलजीत दोसांझ ने फैंस से मांगी माफी 

लुधियाना की एक स्थानीय अदालत में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) करणदीप कौर ने 'जोड़ी' फिल्म पर रोक लगाने के आदेश दिए। वहीं, अब दिलजीत दोसांझ ने मायूस फैंस के लिए माफीनामा जारी किया है। इसमें पंजाबी सिंगर ने लिखा है कि 'जोड़ी' की पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर काफी मेहनत की थी, लेकिन किसी वजह से यह भारत में रिलीज नहीं हो पाई। हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं, जो फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


पंजाबी सिंगर-एक्टर का माफीनामा

दिलजीत दोसांझ ने माफीनामा जारी करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी का सहारा लिया। इसमें उन्होंने पंजाबी शब्दों का इस्तेमाल किया जिसका हिंदी में मतलब है, 'जोड़ी फिल्म के लिए पूरी टीम ने बहुत हार्डवर्क किया था। अपना 100 प्रतिशत दिया सभी ने, लेकिन किसी कारण यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही। जो जोड़ी का इंतजार कर रहे हैं उनसे माफी। सभी को प्यार और सत्कार।' 

Naga Chaitanya: तलाक के बाद सामंथा से मुलाकात का क्या होगा नागा का अंदाज? एक्टर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

    

'चमकीला' कपल पर बनी है फिल्म 

फिल्म 'जोड़ी' में दिलजीत दोसांझ के अपोजिट एक्ट्रेस निम्रत खैरा हैं। इसकी स्टोरी लिखने के साथ ही अंबरदीप सिंह ने इसका डायरेक्शन भी किया है। गुजरे जमाने के गायक अमर सिंह चमकीला पर बनी इस मूवी में रोमांस, कॉमेडी और संगीत तीनों का बेहतरीन तालमेल है। वहीं, यह पहली बार नहीं है जब 'चमकीला' कपल की बायोपिक पर रोक लगाई गई है। इससे पहले इम्तियाज अली की 'चमकीला' की स्ट्रीमिंग बैन कर दी गई थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें