ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ने अपने दमदार कंटेंट से दर्शकों का दिल जीता है। साथ ही ये उन सितारों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ है जो बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के सामने अपने हुनर का सही ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। ओटीटी पर रिलीज होने वाली ज्यादातर वेब सीरीज यूथ को ध्यान में रख कर बनाई जाती हैं। इसी क्रम में भारत के टॉप रेटेड शोज में से एक 'एस्पिरेंट्स' के लेटेस्ट सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो ने इस वेब सीरीज के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा की थी। शो 25 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। 'एस्पिरेंट्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
दूसरा सीजन पहले सीजन को आगे लेकर जाता है। अभिलाष, गुरी और एसके की तिकड़ी आईएएस परीक्षा को पास करने की कठिन चुनौतियों का सामना करती है। सीरीज पिछले सीजन के शानदार कलाकारों को वापस लाती है। 'एस्पिरेंट्स 2' 25 अक्टूबर को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
टीवीएफ एस्पिरेंट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर बेहद दमदार है। दोहरी चुनौतियों के साथ, तीन आईएएस उम्मीदवार अपनी कड़ी मेहनत के साथ आखरी पढ़ाव तक पहुंच गए हैं। साथ ही संदीप भैया भी हैं, जो अपने संघर्षों का सामना नजर आते हैं। अभिलाष, जो एक आईएएस अधिकारी बन गया है, काम में सही और गलत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। साथ ही अपनी प्यारी दोस्ती को बरकरार रखने की उम्मीद करता है। चूंकि प्यार, करियर, दोस्ती, लक्ष्य और सपने सभी एक साथ आ गए हैं, अभिलाष, एसके और गुरी की तिकड़ी को प्री, मेन्स और लाइफ के बीच रास्ता ढूंढने के लिए थोड़ी और कोशिश करने की जरूरत है।
टीवीएफ द्वारा निर्मित इस शो को अपूर्व सिंह कार्की ने डारेक्ट किया है। इस बार भी शो में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे अहम किरदारों में नजर आएंगे. वहीं एस्पिरेंट्स की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी युवाओं के बीच बेहद चर्चित है, जिससे लोग आराम से कनेक्ट कर सकते हैं। इस सीरीज के किरदारों के जरिए दोस्ती, प्यार और करियर के बीच की साझेदारी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: दुल्हन की तरह सजेगा भूषण कुमार का घर, छोटी बहन खुशाली पार्थ समथान से करेंगी ब्याह!