फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 Song: भाईजान-अरिजीत में हुई सुलह! सिंगर ने सलमान के लिए गाया गाना, खुद टाइगर ने दिखाई पहली झलक

Thu, 19 Oct 2023 02:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का पहला गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। ये पहली बार है कि सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह ने गाना गया है।
विज्ञापन
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। फैंस ने 'पठान' में सलमान को 'टाइगर' के रूप में कैमियो करते हुए देखा था, तब से उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। तो वहीं, सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच पैचअप की खबरें पिछले कुछ समय से वायरल हो रही थीं। इसकी वजह थी अरिजीत का सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्पॉट होना और इन खबरों पर अब खुद सलमान खान ने ही मुहर लगा दी है।

विज्ञापन

सलमान पर फिल्माए इस गाने को जल्द ही रिलीज किया जाएगा जिसकी पहली झलक खुद एक्टर ने शेयर की है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाने की एक तस्वीर शेयर की है जिसमे सलमान और कैटरीना नजर आ रहे हैं वो भी पूरे स्वैग में। इस गाने का टाइटल है लेके प्रभू का नाम जिसे आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा- ‘पहले गाने की पहली झलक। हैशटैग लेके प्रभू का नाम, ओ हां ये अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए'। इसी के साथ सलमान ने ये भी बताया कि इसे 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान-अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
यह विवाद दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को नगवार गुजरा और वो भी इस कदर कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।
विज्ञापन

बता दें कि, 'टाइगर 3' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: सिनेमा शतरंज पर दो घर आगे, चार घर पीछे चलते टाइगर श्रॉफ, ‘गणपत’ पर टिका करियर का पूरा दारोमदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें