फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Tata: जैसे ही मिली रतन टाटा के निधन की खबर, दिलजीत दोसांझ ने बीच में ही रोक दिया कॉन्सर्ट

Thu, 10 Oct 2024 09:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने रतन टाटा को स्टेज से ही श्रद्धांजलि दी। दिलजीत को जैसे ही रतन टाटा के निधन का पता चला तो उन्होंने बीच में ही कॉन्सर्ट रोक दिया।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के दौरान रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। रतन टाटा का 9 अक्तूबर को निधन हो गया। अपने एक समारोह में परफॉर्म करने के दौरान दिलजीत को जैसे ही इस दुखद समाचार का पता लगा, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस देना बंद कर दिया। दिलजीत ने कहा कि उन्हें कभी रतन टाटा से मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वे मानते हैं कि दोनों के बीच कुछ शानदार प्रभाव हो सकते हैं। 
विज्ञापन


दिलजीत ने कॉन्सर्ट के बीच कही ये बात
दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट को बीच में रोककर कहा, 'आप सभी रतन टाटा के बारे में जानते हैं। उनका निधन हो गया है। यह मेरी तरफ से उन्हें छोटी सी श्रद्धांजलि है। आज मुझे लगता है कि उनका नाम लेना बहुत जरूरी है क्योंकि उन्होंने जीवन में हमेशा कड़ी मेहनत की है। मैंने उनके बारे में जो कुछ भी सुना और पढ़ा है, मैंने उन्हें कभी किसी के बारे में कुछ भी गलत बोलते नहीं देखा'।

Radhika Madan: इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के साथ होता है भेदभाव, राधिका मदान ने कलाकारों को लेकर कही ऐसी बात

स्टेज से किया रतन टाटा को याद
उन्होंने कहा, 'उन्होंने अपने जीवन में हमेशा कड़ी मेहनत की है, अच्छा काम किया है और हमेशा दूसरों की मदद की है। यही जीवन है; ऐसा ही होना चाहिए। अगर हम उनके जीवन से एक बात सीख सकते हैं, तो वह यह है कि हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए, हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए, दूसरों की मदद करनी चाहिए और जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए'।

Salman Khan On Wajid Khan: सलमान खान ने दिवंगत वाजिद खान को उनकी जयंती पर किया याद, 2020 में हुआ था निधन

बॉलीवुड सितारों ने दी रतन टाटा को निधन
विज्ञापन

देश के मशहूर उद्योगपति ‘रतन टाटा’ ने 86 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा भारतवर्ष के वास्तविक रत्न थे। उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महान हस्ती के निधन के बाद बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है और शोक जताया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें