फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के निर्माताओं को पेटा इंडिया का फरमान, तुरंत बाहर होगा गधराज?

Wed, 09 Oct 2024 02:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' में इस बार एक गधे की भी एंट्री हुई है। हालांकि, निर्माताओं के इस निर्णय से पेटा इंडिया नाखुश है और पत्र लिखकर बड़ी मांग करता नजर आया है। 
 
विज्ञापन
सलमान खान-गधराज (बिग बॉस 18) - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' कई कारणों से सुर्खियों में है। शो के प्रतियोगी, थीम, एंथम, सलमान खान की बतौर होस्ट वापसी और घर में आया जानवर गधा। इन सबने दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित किया है। जानकारी हो कि प्रतियोगी एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के गधे को भी शो का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि, निर्माताओं के जरिए इस कदम को उठाए जाने पर 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया नाराज है। पेटा ने सलमान खान और बिग बॉस निर्माताओं से अनुरोध किया है कि वे मनोरंजन के उद्देश्य से किसी जानवर को शामिल न करें। 

पेटा इंडिया ने निर्माताओं को भेजा पत्र 

गधराज नाम का एक गधा भी 'बिग बॉस 18' का हिस्सा है। उसे गार्डन एरिया में जगह दी गई है और घर के सदस्यों को उसकी देखभाल करने का निर्देश दिया गया है। पेटा इंडिया टीम द्वारा बुधवार को भेजे गए पत्र के अनुसार, उनके पास गधे के घर में रहने से परेशान जनता की शिकायतों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने मेजबान सलमान खान से अनुरोध किया है कि वे निर्माताओं से आग्रह करें कि वे जानवरों को मनोरंजन के साधन के रूप में इस्तेमाल करने से बचें।

विज्ञापन


Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 का ट्रेलर जारी, मंजुलिका को कब्जे में करने की कोशिश में छूटे रूह बाबा के पसीने

गधे को बाहर निकालने की मांग

पत्र में लिखा है, 'हमारे पास कई लोगों की शिकायतें आई हैं, जिसमें उन्होंने गधराज को शो से बाहर करने का अनुरोध किया है। लोगों का कहना है कि शो को मनोरंजक बनाने के लिए किसी भी जानवर का इस्तेमाल ठीक नहीं है। इससे कई परेशानी होंगी, हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते को बोलें कि वह गधराज (गधा) को पेटा इंडिया को सौंप दें।'

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 का ट्रेलर जारी, मंजुलिका को कब्जे में करने की कोशिश में छूटे रूह बाबा के पसीने

गुणरत्न सदावर्ते के रिसर्च पर पेटा इंडिया की दो टूक 

पेटा इंडिया की ओर से जारी किए गए पत्र में यह भी लिखा है, 'गधा एक सोशल एनिमल है और इसे अपने झुंड में रहने की आजादी मिलनी चाहिए। गुणरत्न सदावर्ते ने दूध पर रिसर्च करने लिए इस गधे को रखा है।' पेटा इंडिया टीम ने स्पष्ट किया है कि गधे सिर्फ अपने बच्चों के लिए दूध देते हैं। पेटा के इस पत्र में सलमान खान, वायाकॉम 18 और बानिजय एशिया (प्रोडक्शन हाउस) का भी जिक्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें