सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' आगामी इतवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कुछ वक्त पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान खान की 'टइगर 3' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' का टीजर दिखाया जाएगा। 'टाइगर 3' फिल्म के साथ 'फाइटर' का टीजर पेश करना सिद्धार्थ आनंद के लिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का अच्छा मौका है। मगर, अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं हो रहा है।