सीबीआई ने पिछले महीने समीर वानखेड़े और चार अन्य लोगों के खिलाफ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। समीर वानखेड़े ने एफआईआर रद्द करने और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने पिछले महीने वानखेड़े को अंतरिम राहत दी थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के जबरा फैन हैं के-पॉप सिंगर औरा, साथ काम करने को लेकर कह दी यह बड़ी बात
सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है और जांच निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से की जा रही है। एजेंसी ने कहा कि मामले को खारिज करने से पहले, समीर वानखेड़े के खिलाफ कथित अपराध की गंभीरता पर विचार करना अदालत के लिए उचित था। सीबीआई ने कहा, 'एफआईआर केवल विरलतम मामलों में ही रद्द की जा सकती है, जहां आरोपी के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता है।' हाई कोर्ट में गुरुवार को समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है।