इसके साथ ही फैंस ने भी जमकर अनुष्का की तस्वीर पर प्यार बरसाया। एक ने लिखा- ये मुस्कान, नजर ना लगे। वहीं एक ने उन्हें सनशाइन बुलाया। फैंस अनुष्का की इस तस्वीर पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और विराट की फोटोग्राफी स्किल की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में विराट ने एक बिल्ली के साथ तस्वीरें साझा कीं थी जो फैंस को काफी पसंद आई थीं। इन तस्वीरों में विराट एक कुर्सी में प्यारी सी बिल्ली को अपनी गोद में बिठाए नजर आए। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रैक्टिस सेशन से एक कूल बिल्ली का क्विक हैलो।' इन तस्वीरों में वह बिल्ली के साथ काफी मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दिए। वहीं, इन फोटोज पर विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, हैलो बिल्ली। हालांकि, मजेदार बात तब हुई जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट ने उन्हें ही बिल्ली कह डाला। विराट मे लिखा, 'लौंडा दिल्ली का और मुंबई की बिल्ली।' फैंस को दोनों का मस्तीभरा अंदाज खूब पसंद आया था।