फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: पति के कपड़े पहनना पसंद करती हैं अनुष्का शर्मा, बोलीं- 'टी-शर्ट और जैकेट ले लेती हूं उधार'

Sun, 06 Oct 2024 10:37 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उनकी बातों और फिल्मों में खूबसूरत अदाकारी के लिए प्रशंसकों का प्यार मिलता है। अनुष्का ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें पति के कपड़े पहनकर बहुत खुशी महसूस होती है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के पास आ रहे हैं। अपने पति विराट कोहली को लेकर अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह अपने पति के कपड़े पहनती हैं और वह ऐसा करके काफी अच्छा महसूस करती हैं।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
पति के कपड़े पहनकर खुश महसूस करती हैं अनुष्का
एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया, 'मैं सच में विराट के कपड़े उधार लेती हूं, ज्यादातर टी-शर्ट। कभी-कभी मैं सिर्फ उनकी जैकेट ले लेती हूं। कभी-कभी मैं ऐसा सिर्फ इसलिए करती हूं क्योंकि जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं तो उन्हें भी बहुत खुशी होती है'।

Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
हम परफेक्ट पैरेंट्स नहीं हैं
अनुष्का ने कहा, 'इस परफेक्ट पैरेंट की तरह बनने का बहुत दबाव होता है। हम परफेक्ट पेरेंट्स नहीं हैं। हम चीजों के बारे में शिकायत करेंगे और उन्हें यह स्वीकार करना भी ठीक है इसलिए उन्हें पता है कि आप में खामियां हैं। बच्चों के सामने अपनी गलती मानना बहुत जरूरी है। इससे बच्चों पर दबाव कम  होता है'।

Stree 2 Box Office Collection Day 52: जवान को पछाड़ने में फूली 'स्त्री 2' की सांस, जानें 52वें दिन का कारोबार

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma
सोशल मीडिया पर न करें भरोसा  
अनुष्का ने कहा, आजकल सोशल मीडिया पर परफेक्ट पेरेंटिंग से जुड़ी सलाह दी जाती है। इनमें बताया जाता है कि पेरेंट अपने बच्चे के साथ क्या गलत कर रहे हैं। हालांकि, ये सब सलाह कई बार परेशानी का कारण बन सकती हैं। आंख मूंदकर सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले वीडियो पर भरोसा न करें बल्कि खुद की पेरेंटिंग के प्रति सच्चे बने रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें