हाल ही में, एक साक्षात्कार 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्देशक ने इस बारे में बात की कि कैसे उनका प्रोजेक्ट 'मैक्सिमम सिटी' के बंद होने के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। हाल ही में, एक साक्षात्कार 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्देशक ने इस बारे में बात की कि कैसे उनका प्रोजेक्ट 'मैक्सिमम सिटी' के बंद होने के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे क्योंकि उन्हें शराब पीने की लत लग गई थीा। चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप का चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में, एक साक्षात्कार में, अनुराग कश्यप ने उस समय के बारे में बात की, जब वह सुकेतु मेहता के लोकप्रिय उपन्यास 'मैक्सिमम सिटी' के सीरीज रूपांतरण पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''यह मेरा सबसे अच्छा काम था। मैंने इतना ईमानदार, महत्वपूर्ण काम कभी नहीं किया।” निर्देशक ने आगे कहा कि नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने के कारण इसे बंद कर दिया गया।
डिप्रेशन और हार्ट अटैक को लेकर छलका दर्द
निर्देशक ने आगे बताया कि इसका उन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा और वह डिप्रेशन में चले गए थे, उन्होंने अत्यधिक शराब पीना शुरू कर दिया और उसके बाद उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने स्ट्रीमिंग स्पेस की भी आलोचना की और कहा, “आखिरकार स्ट्रीमिंग वह स्पेस थी जिसका मैं इंतजार कर रहा था। निराशा यह है कि इसे एक क्रांति माना जाता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया की तरह इसे लोगों को सशक्त बनाना था, लेकिन यह एक उपकरण बन गया।"
इस प्रोजेक्ट में हैं बिजी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की आगामी निर्देशित फिल्म का नाम 'कैनेडी' है। इस क्राइम थ्रिलर में सनी लियोन और राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में हैं और इसका वर्ल्ड प्रीमियर इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। उसके बाद, इसे MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी प्रदर्शित किया गया, जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला