'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म ने कई अभिनेताओं को दर्शकों से परिचित कराया था, जो आगे चलकर स्टार बन गए। अभिनेता विक्की कौशल 'गेम्स ऑफ वासेपुर' के सहायक निदेशक थे। 'कपिल शर्मा शो' में अनुराग कश्यप ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल को जेल जाना पड़ा था। अनुराग कश्यप ने बताया कि वासेपुर के दौरान विक्की कौशल एक बार जेल गए थे। दरअसल, हम बिना अनुमति की शूटिंग कर रहे थे। एक बार हम वास्तविक अवैध रेत खनन की शूटिंग कर रहे थे। माफियाओं द्वारा रेत खनन किया जा रहा था और इस दौरान विक्की पकड़ा गया, लेकिन 'हरामखोर' के डायरेक्टर श्लोक शर्मा ने विकी कौशल को वन-अप कर दिया। वह दो बार जेल गए।
Anant Ambani: 108 किलो वेट लॉस के बाद फिट हो गए थे अनंत, फिर कैसे बढ़ गया वजन? नीता अंबानी ने किया था खुलासा