सलमान खान-हेलन-सलीम खान-सलमा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के इतने वर्षों बाद अब पहली बार उन्होंने अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की है। सलीम ने अपने बेटे अरबाज खान के शो पर खुलासा किया है कि उन्होंने हेलन से शादी क्यों रचाई? इसके अलावा भी उन्होंने कई विषयों पर भी अपनी राय रखी है। दरअसल, अरबाज इन दिनों 'द इन्विन्सिबल विद अरबाज खान' चैट शो में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो अरबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्ट किए गए छोटे से क्लिप में अरबाज अपने पिता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरबाज उनसे हेलन से शादी को लेकर सवाल पूछते हैं।
Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
जावेद अख्तर और सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सलीम इसका जवाब देते हुए कहते हैं, ''वह उस समय यंग थीं, मैं भी था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने बस उनकी मदद के लिए ऐसा किया। यह एक इमोशनल एक्सिडेंट था जो किसी के साथ भी हो सकता है।'' इस दौरान वह जावेद अख्तर को लेकर भी बात करते नजर आए। बता दें कि 70-80 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी बॉलीवुड में सुपरहिट थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखीं। फिल्म शोले को भी दोनों ने ही लिखा था। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार