फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गाना: वायरल हो रहा है अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना 'चुम्मा देव एतवार के', दर्शक कर रहे हैं पसंद

Wed, 22 Sep 2021 03:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की जानी-मानी गायिका हैं। उनका नया गाना खूब वायरल हो रहा है। इस नये गाने के बोल हैं 'चुम्मा देब ऐतवार के'। सोशल मीडिया पर यह गाना सुर्खियों में बना हुआ है और इसे यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरा सिंह प्रियंका - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की जानी-मानी गायिका हैं। उनका नया गाना खूब वायरल हो रहा है। इस नये गाने के बोल हैं 'चुम्मा देब ऐतवार के'। सोशल मीडिया पर यह गाना सुर्खियों में बना हुआ है और इसे यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर कल यानी कि 21 सितंबर को रिलीज हुआ था।

विज्ञापन


भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गाने अक्सर रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। उनका नया गाना भी भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाने हिंदी गाने 'कहो ना प्यार है' की धुन से मिलता-जुलता है। इस गाने के रिलीज होने के 5 घंटे के भीतर ही इसे 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इसके बाद अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

 

विज्ञापन

इस गाने में अंतरा सिंह की अदाओं को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में वो अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने इस गाने को बेहद खास ढंग से गाया है। इस भोजपुरी गाने को अर्जुन शर्मा ने लिखा है।  चुम्मा देब ऐतवार के' गाने को रौशन सिंह ने म्यूजिक दिया है। इस भोजपुरी गाने को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो अंतरा सिंह प्रियंका के इस नये गाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप इस गाने को यूट्यूब से देख सकते हैं।

इससे पहले 8 जुलाई को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अंतरा सिंह प्रियंका का एक और नया भोजपुरी गाना 'कट जाई शादी ए जान' रिलीज हुआ था। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसे अंतरा सिंह प्रियंका और दीपक दुलरुआ ने गाया है। इस गाने को अग्नी आलोक ने लिखा है और अनुराग देहाती ने म्यूजिक दिया है। जबकि गाने को डायरेक्टर गोविंद प्रजापति ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें