फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: श्रीदेवी के इस सुपरहिट गाने पर झूम कर नाचीं पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान, देखें वीडियो

Wed, 22 Sep 2021 02:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के एक मशहूर गाने पर झूमकर डांस किया है। उन्होंने श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के लोकप्रिय गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' पर डांस किया है, जिसकी वीडियो रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है।
विज्ञापन
आयजा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के एक मशहूर गाने पर झूमकर डांस किया है। उन्होंने श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के लोकप्रिय गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' पर डांस किया है, जिसकी वीडियो रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। आयजा खान के इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आयजा खान के इस वीडियो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आयजा ने लाल रंग की ट्रडिशनल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो इसी ड्रेस में श्रीदेवी के गाने पर डांस कर रही हैं।



 

विज्ञापन

गौरतलब है कि यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चांदनी' 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को जमकर प्यार दिया था। श्रीदेवी के निधन को तीन साल हो गये हैं, लेकिन उनके प्रशंसक अभी भी उनके गाने पर झूमना नहीं भूलते हैं। 

श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी है। जिसका उदाहरण आयजा खान का यह वीडियो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें