अन्नू कपूर के साथ-साथ उनकी पत्नी ने मीडिया संस्थान से बात करते वक्त कहा, 'अन्नू जी को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली जाना था। उन्हें 24 जनवरी को सीने में तकलीफ महसूस हुई थी, तो डॉक्टर्स ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने के लिए कहा। लेकिन अन्नू जी अपने वर्क कमिटमेंट का सम्मान करना चाहते थे। दिल्ली में इवेंट खत्म होने के बाद उन्हें और तकलीफ हुई तो 26 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका चार दिनों तक इलाज चला और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई। मैं अन्नू जी के पास रहने के लिए दिल्ली चली आई। हम दोनों कुछ दिनों के लिए एक होटल में रुके और दो दिन पहले मुंबई लौट आए।'
Chitrashi Rawat Wedding: शादी करने जा रहीं 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला, जानें कब और किसके साथ लेंगी सात फेरे