फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Kapoor Karan Boolani Wedding: दुल्हन बनने को तैयार हैं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया, आज लेंगी ब्वॉयफ्रेंड करण संग सात फेरे

Sat, 14 Aug 2021 09:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया आज लेंगी ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे
  • 13 साल से रिलेशनशिप में हैं रिया और करण
  • घर के लोग और करीबी लोग होंगे शामिल
विज्ञापन
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर आज खुशियां छाई हुई हैं। सोनम कपूर के बाद आज उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो अनिल और सुनीता की बेटी और निर्माता रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग एक निजी समारोह में शादी करने जा रही हैं। रिया करण के साथ 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और आज दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर दोनों लव बर्ड्स सात फेरे लेंगे। 

विज्ञापन


आज सात फेरे ले सकते हैं रिया और करण

एक रिपोर्ट के अनुसार रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का फंक्शन दो से तीन दिनों तक चलने वाला है। हालांकि इन कार्यक्रमों में सिर्फ घर के लोग और खास दोस्त-रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। वहीं कपूर परिवार की तरफ से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। करण और रिया की इस शादी को लेकर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं लेकिन वो अपने समारोह में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करना चाहते हैं।

 

करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर करण और रिया को अपने प्यार का इजहार करते देखा गया है। रिया अक्सर करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं करण भी रिया पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। करण बूलानी फिल्मकार हैं जिन्होंने करीब 500 विज्ञापन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 'आयशा' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।

वहीं रिया कपूर भी अपने परिवार की तरफ फिल्मी दुनिया से संबंध रखती हैं। उन्होंने 'आयशा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इसके साथ ही रिया बड़ी बहन सोनम के साथ रेसन नाम का एक फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। खबरों की मानें तो सोनम पति आनंद आहुजा के साथ मुंबई में हैं जिससे वो अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

करण बूलानी, सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। हालांकि अभिनेत्री ने खुद इन बातों पर विराम लगा दिया था। साथ ही अब ये भी खबर है कि सोनम फिल्म इंडस्ट्री छोड़ हमेशा हमेशा के लिए लंदन बसने जा रही हैं। फिलहाल फैंस रिया कपूर की शादी की खबरों की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें