खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि श्रीदेवी की दोनों बेटियां ही अपनी मां के बहुत करीब थीं। श्रीदेवी जान्हवी को फिल्मों में काम करते देखना चाहती थीं लेकिन अपनी बेटी की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया था। जान्हवी भी अपनी मां को आखिरी बार नहीं देख पाई थीं। इस बात का उन्हें बहुत अफसोस हुआ था।
मां श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी अक्सर कई मौकों पर श्रीदेवी को याद करती हैं और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं। बता दें कि जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो 'रूही' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।