फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angad Bedi: दुबई के टूर्नामेंट में परचम लहराकर भारत लौटे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने किया पति का स्वागत

Mon, 30 Oct 2023 10:12 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंगद बेदी दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स 2023 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद आज, 30 अक्टूबर को मुंबई लौट आए। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा धूपिया उनका स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचीं। 
विज्ञापन
अंगद बेदी-नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में, अपने पिता और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी को खोया है। पिछले काफी समय से अभिनेता का परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। अब इसी बीच अंगद बेदी ने अपने पिता के सम्मान में दुबई में 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया है। इस दौड़ में अंगद बेदी ने स्वर्ण पदक भी जीता है। चैंपियनशिप के बाद अभिनेता भारत लौट आए हैं। उन्हें अपनी गौरवान्वित पत्नी नेहा धूपिया के साथ हवाई अड्डे पर देखा गया, जो उन्हें लेने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतकर मुंबई लौटे अंगद बेदी
अंगद बेदी दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स 2023 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद आज, 30 अक्टूबर को मुंबई लौट आए। इस दौरान अभिनेता की गौरवान्वित पत्नी नेहा धूपिया उनका स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। कपल को जीत के बाद पहली बार मिलने के बाद एक मनमोहक पल साझा करते देखा जा सकता है।  

करिश्मा और अनुषा की बोल्डनेस ने किया फैंस को मदहोश
विज्ञापन


ऑल ब्लैक लुक में दिखे अभिनेता
अंगद ने इस दौरान एयरपोर्ट पर गर्व से अपने गोल्ड मेडल का प्रदर्शन किया। वहीं उनकी गौरवान्वित पत्नी नेहा अपने पति को मेडल पहनाती नजर आईं। कपल के चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर रही थी। दोनों के चेहरे पर साफ गर्व और खुशी झलक रही थी। इस दौरान सूरमा अभिनेता अंगद बेदी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट के साथ काली जींस पहनी हुई थी। वहीं, नेहा धूपिया ग्रे फ्लोरल कुर्ता पोनीटेल बांधे हुए बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।  
विज्ञापन


अंकिता के पति विक्की पर जमकर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा

अंगद बेदी ने पिता का नाम किया रोशन
बता दें कि अंगद बेदी ने दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स 2023 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय खेल करियर की शुरुआत की है। अभिनेता के परिवार से लेकर उनके फैंस इस समय उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण है कि अंगद ने न केवल इस रेस में भाग लिया है। बल्कि इस रेस को जीतकर उन्होंने एक बार फिर अपने पिता का नाम रोशन किया है। 
 

Karan Johar: क्या कुंवारेपन से उकताने लगे हैं करण जौहर, दीपिका ने क्यों कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें