राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी
- फोटो : instagram
अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने साल 2018 में इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के बढ़े हुए वजन के बारे में बात की थी। नीता ने बताया था कि अनंत को अस्थमा की शिकायत है, जिसके लिए उन्हें दवाएं जैसे स्टेरॉयड का सहारा लेना पड़ता है। इसके कारण उनका वजन तेजी से बढ़ता है। इससे पहले अनंत अंबानी का वजन 208 किलो था, जिसे घटाकर उन्होंने 100 किलो कर लिया था।
Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
साल 2016 में अनंत अंबानी ने केवल डेढ़ साल में ही अपना 108 किलो वजन कम कर लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपना वजन घटाने के लिए पांच से छह घंटे तक वह वर्कआउट करते थे। इसमें वह 21 किलोमीटर तक वॉक करते थे। योगा करते थे। वेट घटाने की ट्रेनिंग लेते थे और फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो किया करते थे। अनंत ने वेट लॉस के लिए जीरो सेवर हाई प्रोटीन और कम फैट वाले लो-कार्ब डाइट फॉलो किए थे। हर दिन वह 1200 से 1400 कैलोरी ले रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर और दूध को भी शामिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने उस दौरान जंक फूड से परहेज भी किया।
Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार