राखी सावंत पिछले काफी वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। राखी सावंत ने बीते माह सोशल मीडिया के जरिए आदिल दुर्रानी से शादी की जानकारी फैंस से साझा की थी। उन्होंने बाकायदा तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके बाद वह इस बात को लेकर परेशान रहीं कि आदिल शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। कुछ दिन बाद आदिल ने राखी के साथ शादी कुबूल कर ली। सबकुछ अच्छा रहा। अब अचानक फिर राखी की शादीशुदा जिंदगी में तूफान सा आ गया।
Angad Bedi-Neha Dhupia: पर्दे पर साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया-अंगद बेदी, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें राखी काफी रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा है, 'मैं अल्लाह से मांगूंगी। मैं तीस रोजे करूंगी। उमराह करूंगी। उमराह के लिए आदिल ले जाएं तो अच्छी बात है, नहीं तो मेरे बहुत सारे मुस्लिम भाई हैं मैं उनके साथ जाऊंगी। मैं सच्ची बीवी हूं। मैंने सच्चाई से इस्लाम कुबूल किया है। वो सुधरकर मेरे पास जरूर आएंगे।' इसके अलावा राखी कह रही हैं, 'अगर आदिल मेरे साथ लॉयल नहीं हैं तो कहना चाहती हूं वह आपके साथ भी लॉयल नहीं हो सकते। मैंने उन्हें अपना खून दिया है। मैंने आदिल को सबकुछ दिया है। जो मुझ पर गुजरी है, वह किसी पर न गुजरे। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते। मैं दुनिया के हर कोर्ट में जाऊंगी। अल्लाह के कोर्ट में जाऊंगी। तलाक की धमकी मत देना।'
एक अन्य वीडियो में राखी मीडिया से यह गुजारिश करती दिख रही हैं कि आदिल की ज्यादा कवरेज न की जाए। राखी पैपराजी से कह रही हैं, 'आप लोग ऐसा करेंगे तो मैं जिम बदल दूंगी। वो जान-बूझकर जिम करने नहीं आता। झूठ का पुतला है वो। कुरान पर हाथ रखकर उसने कसम खाई कि उस लड़की को ब्लॉक करेगा। वो लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही है, क्योंकि उसके पास सारे प्रूफ हैं। हाथ जोड़कर मेरा मीडिया से एक ही निवेदन है। मैं आपके पैर पड़ती हूं। मैं ही उसे मीडिया में लेकर आई हूं। मत बनाओ उसे। मैं नहीं चाहती कि आप आदिल के इंटरव्यू लें और वो बहुत बड़ा स्टार बने।'